Chaitra Month 2024, Hindu Religion, Lifestyle News
चैत्र माह 2024 (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास (Chaitra Month 2024) 26 मार्च को शुरू होगा और 23 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगा। आपको बता दें चैत्र मास हिंदू कैलेंडर का पहला महीना है और इसे नववर्ष भी कहा जाता है।

भगवान राम के लौटने का प्रतीक

यह महीना भगवान ब्रह्मा की रचना और भगवान राम के अयोध्या लौटने का प्रतीक भी है। चैत्र मास में नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होगा। चैत्र माह में भगवान विष्णु, प्रभु श्री राम, मां दुर्गा और सूर्य देव की आराधना का विधान है और इसी माह में सूर्य राशि चक्र के पहले राशि अर्थात मेष राशि में प्रवेश करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करना बेहद ही शुभ माना जाता है। तो ऐसे में आइए जानें चैत्र के महीने में क्या करें और क्या नहीं करें-

 चैत्र माह में जरूर करें ये काम

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। इसके साथ ही योग और प्राणायाम भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। साथ ही प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान ध्यान भी करें। ऐसा करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

2. चैत्र महीने में सूर्य भगवान और पुरुषोत्तम राम के साथ ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

3. ज्योतिषियों की मानें तो, चैत्र माह का पहला दिन बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस माह के पहला दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना बहुत ही शुभ होता है।

4. इस माह में गाय की सेवा जरूर करनी चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों की भी सेवा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

istockphoto-1472809150-612x612

                                                                                                      मां दुर्गा (फाइल फोटो)

रखें इन बातों का ध्यान

1- चैत्र मास में पेट का पाचन थोड़ा सा कमजोर हो जाता है इसलिए इस महीने में दूध का सेवन करना बंद कर दें। इस महीने में दूध का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। दूध की बजाए इस महीने में दही और मिश्री का सेवन करने से लाभ होगा।

2- चैत्र मास में तली भुनी चीजों का प्रयोग कम से कम करें। इस महीने में आपको अपच की समस्या रहती है। इस महीने में आपको अधिक से अधिक फलों का सेवन करना चाहिए। तरल चीजों का प्रयोग करें और पानी वाले फल अधिक खाएं।

3- इस महीने में कम से कम 15 दिन नमक का सेवन न करें। अगर त्‍याग न कर सकें तो आप सेंधा नमक भी खाकर काम चला सकते हैं। इस महीने में जिन लोगों को हाई बीपी रहता है उनके लिए नमक छोड़ देना सबसे ज्यादा लाभ देने वाला होता है।