Lalbaugcha Raja 2021 First Look Live Streaming: Mumbai, Ganesh Utsav, Ganesh Chaturthi 2021

    Loading

    मुंबई: गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi 2021) का आज से आगाज हो चुका है। इस त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। लालबाग के राजा की दिवानगी ऐसी है कि बाप्पा की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। कोरोना के कारण इस बार भी लोगों के पंडालों तक पहुंचने पर पाबंदी है। ऐसे में अगर आप भी मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन करना चाहते हैं तो डिजिटल माध्यम से आप उनके दर्शन कर सकते हैं। लालबाग के राजा का पहला लुक (Lalbaugcha Raja 2021 First Look Live Streaming) आप डिजिटल माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।

    ज्ञात हो कि मुंबई के लालबाग के राजा की लोकप्रियता बहुत है। हर वर्ष गणेशोत्सव के दौरान बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ जाता है। साल 1934 से लालबाग के राजा की स्थापना मंडल की तरफ से यहां की जा रही है। लालबाग के गणपति की जो प्रतिमा है वो बहुत ही अप्रतिम है। ऐसी प्रतिमा और कहीं नहीं स्थापित होती है। लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ यानि मन्नत पूर्ति करने वाले के तौर पर खासा जाना जाता है। लालबाग के राजा के फर्स्ट लुक का वीडियो आप फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर आप देख सकते हैं। 

    लालबाग के राजा के फर्स्ट लुक का वीडियो यहां देखें लाइव-

    वहीँ लालबाग के राजा गणपति मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने नवभारत से की एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया, “कोरोना के चलते महाराष्ट्र सरकार के नियम का पालन करते हुए सभी भक्तगण राजा के दर्शन ऑनलाइन कर सकते हैं। सरकार से हमारी तो यही मांग है कि लोगों को मुख दर्शन करने देना चाहिए और हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उहें दर्शन करने में मदद करेंगे। इसके लिए हमें सरकार और पुलिस प्रशासन का साथ चाहिए होगा।”