Masik Durgashtami 2024, Hindu
मासिक दुर्गाष्टमी 2024 (फाइल फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ‘दुर्गा अष्टमी’ (Masik Durgashtami 2024) मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन माह की मासिक दुर्गाष्टमी 17 मार्च, यानी आज रविवार को रखा जाएगा। कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा मंत्रों का पाठ किया जाता है।

ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही दुर्गा मां की आरती और भजन भी गाए जाते हैं। ऐसे में आइए जान लीजिए मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त और महत्व।

शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि आरंभ: 16 मार्च 2024, शनिवार रात 9 बजकर 39 मिनट से

अष्टमी तिथि समापन: 17 मार्च 2024, रविवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर।

मासिक दुर्गाष्टमी पर इस विधि से करें पूजा

  • इस दिन साधक सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
  • इसके बाद घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें।
  • एक चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
  • मां का पंचामृत से अभिषेक करें।
  • मां को कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • भगवती को गुड़हल का फूल अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह उनके अति प्रिय है।
  • मां दुर्गा को मिठाई और फल का भोग लगाएं।
  • दुर्गा सप्तशती के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • मां के 108 नामों से हवन करें।
  • अंत में मां जगदंबा की आरती करें।
  • प्रसाद का वितरण घर के सदस्यों और अन्य लोगों में करें।
  • व्रती अगले दिन सुबह सात्विक भोजन से या फिर प्रसाद से अपना व्रत खोलें।

महिमा

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत व पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली महाष्टमी का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इसी तरह हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है और इस दिन का महत्व अत्याधिक होती है। इस मां अपने भक्तों की आराधना से प्रसन्न होकर उन पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं, मां आदिशक्ति जगदंबे उनके सारे कष्टों का हरण कर लेती है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।