Valentine Day 2024 Destination
वैलेंटाइन डे पर घूमने की जगहें (गूगल)

Loading

नवभारत डिजिटल टीम : जैसा कि, फरवरी का माह शुरू होने वाला है वहीं पर इस माह को प्यार वाला माह के नाम से भी जाना जाता है। जी हां 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) शुरू हो जाएगा जो 14 फरवरी के दिन खत्म होगा। इसे लेकर ही कपल ने खास तैयारी कर ली है तो वहीं कई इस दिन को खास बनाने के लिए बाहर जाने का प्लान बनाया है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घर से बाहर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की सोच रहे है और कोई ऑप्शन समझ नहीं आ रहा है तो घबराएं नहीं। दुनिया में इस दिन को सेलिब्रेट की कई सारी खूबसूरत जगहें जो कम आपके बजट में प्यार के साथ सुकूनता का अनुभव देता है।

आपके दिन को बेहद खास बनाएगी ये जगहें

यहां पर वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप यहां बताई जा रही खास जगहों के ऑप्शन को चुन सकते है जो बेहद खुबसूरत है। आइए जानते हैं…

1- वियतनाम (Vietnam)

वैलेंटाइन डे के लिए खूबसूरत जगहों में वियतनाम का नाम पहले सामने आता है। यहां पर सुंदर समुद्र तट है जो करिश्माई रंग में सजे है। यहां पर आप स्नॉर्कलिंग या स्कूबा डाइविंग कर सकते है जो बेहद ही शानदार है। इस जगह की ट्रिप के लिए खर्चे की बात की जाए तो, लगभग 19 हजार से इसकी शुरूआत होती है। इसकी खास बात यह है कि, यहां रात बिताने के लिए अगर आप ग्रुप में भी है तो 2000 से कम खर्च होगा।

Viatnam, Valentine Day Travel

                                                                                            वियतनाम ( गूगल)

2- इंडोनेशिया (Indonesia)

दूसरी जगह में इंडोनेशिया का नाम आता है जहां पर उत्तर पश्चिम तट पर स्थित गिली द्वीप समूह पर आपको यहां की डेस्टिनेशन मिल जाती है। आप जानते नहीं होगे यहां पर इस द्वीप समूह पर पानी के खेल , सीफूड और शराब मिलती है जो इन वैरायटी के लिए ही प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं इस जगह की ट्रिप आप करना चाहते है तो एक राउंड ट्रिप 20 हजार से शुरू होती है। यहां अगर आप रूकने का प्लान बना रहे है तो 3 हजार रूपए प्रति रात लगता है।

Indonesia, Valentine Day 2024, Valentine Day Destination

                                                                                                      इंडोनेशिया (गूगल)

3- मलेशिया (Malaysia)

सबसे ज्यादा समुद्री तटों और खुबसूरत डेस्टनेशन में मलेशिया का नाम गिना जाता है। यह अपनी सुंदरता की वजह से पहले ही बुक हो जाता है। इसकी पहली राउंड ट्रिप का खर्च आपको 30-35 हजार के करीब लगता है।

Malaysia, Valentine Week

                                                                                                           मलेशिया

4- पूर्वी अफ्रीका (North Africa)

अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ पूर्वी अफ्रीका के शहर सेशेल्स की सैर कर सकते है। यहां पर सबसे फेमस ला डिग का यह स्थान है। जहां पर ला डिग यह स्थान अपने चांदी रंग की सफेद बीचों के लिए जाना जाता है जिनमें नीला पानी होता है. यदि आप मालदीव से थक चुके हैं तो सेशेल्स सबसे अच्छा विकल्प है.सेशेल्स के लिए एक राउंड ट्रिप की शुरुआत 20,000 रुपये से होती है।

North Africa, La Digue

                                                                                              नॉर्थ अफ्रीका (गूगल)