Odisha Tourism, Daringbadi
ओडिशा में घूमने का प्लान (सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, आज 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस ( Odisha Day 2024) मनाया जा रहा है वहीं पर इस देश के लिए आज का दिन बेहद खास है। स्थापना के साथ ही इस राज्य के पर्यटन (Odisha Tourism Plan) की ओर नजर घुमा लें तो यहां पर घूमने के लिए काफी सारी जगहें है इसके बारे में शायद ही कम ही जानकारी होगी। ऐसी कुछ जगहों में से एक ओडिशा में हिल स्टेशन दरिंगबाड़ी ( Daringbadi) है जहां पर घूमने में आपको मजा आएगा। ओडिशा में इस जगह पर घूमने के साथ ही कई सारे नजारे देखने के लिए मिलते है।

जानिए कहां बसा है दरिंगबाड़ी

यहां पर ओडिशा के दरिंगबाड़ी की बात की जाए तो यह कंधमाल जिले में बसी एक शानदार जगह है जहां पर देवदार के घने जंगलों से घिरी यह जगह बेहद खूबसूरत है। माना जाता है कि डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी की नज़र सबसे पहले इस जगह पर पड़ी थी और उसी के नाम पर इसका नाम डेरिंगबाड़ी नाम इसका पड़ा है। इस जगह को हिल स्टेशन माना जाता है जहां पर गर्मियों में छुट्टी बिताने का शानदार वक्त होता है।

क्या- क्या घूमने मिलेगा

दरिंग बाड़ी अगर आप घूमने जाते है तो आपको यहां पर हिल स्टेशन और पहाड़ियों के अलावा कॉफी और मसालों के बागान देखने के लिए मिलेंगे। इस जगह को “ओडिशा का कश्मीर” भी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए आप इन जगहों की सैर कर सकते है।

बेलघर अभ्यारण्य
दरिंगबाड़ी में जंगल या रिजर्व घूमने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए बलघर अभ्यारण्य अच्छा है.नेचर और जानवरों से प्यार करते हैं वे घूमने आ सकते है।कई तरह के जंगली जानवरों के साथ यहां हाथी भी देखे जा सकते हैं।

वाटरफॉल
दरिंगबाड़ी में घूमने के लिए आपको वाटरफॉल भी देखने के लिए मिलेगें। यहां की जगहों में मदुबंडा और बादंगिया झरना भी देखने वाली अच्छी जगहे हैं। कई प्रकार के पेड़ों, फूलों से भरी हुई है यह जगह। जहां आप शांति से कुछ वक्त बिता सकते हैं।

लवर्स प्वाइंट
लवर्स प्वाइंट नाम से ही क्लियर हो रहा होगा, नए जोड़ों के लिए यह जगह काफी अच्छी है जहां पर लेकिन यहां आसपास फैली हरियाली और खूबसूरती मन को मोहने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

कब जाएं घूमने

दरिंगबाड़ी आने का प्लान वैसे तो आप कभी भी कर सकते हैं, लेकिन हिल स्टेशन्स घूमने का असली मजा गर्मियों में ही आता है। सर्दियों में घूमना मुश्किल हो सकता है और मानसून में खतरनाक।

कैसे पहुंचें दरिंगबाड़ी?

हवाई मार्ग- यहां तक पहुंचने का निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। भुवनेश्वर से, दरिंगबाड़ी के लिए कैब्स चलती हैं।

रेल मार्ग- यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन बेरहामपुर है। बरहामपुर से दरिंगबाड़ी के लिए आसानी से टैक्सी मिल जाएंगी।