नज़दीक आ चुका है ‘वैलेंटाइन वीक’, Rose Day से लेकर Valentine’s Day तक के ख़ास दिनों की देखें पूरी लिस्ट

    Loading

    सीमा कुमारी

    हर साल 7 फरवरी से ‘वैलेंटाइन वीक’ (Valentine Day) की शुरुआत हो जाती है। इस दिन का इंतजार हर प्यार करने वाले जोड़ों को बेहद बेसब्री से रहता है। ताकि, वो अपने साथी से एक बार फिर पूरी शिद्दत के साथ प्यार का इजहार कर पाएं।

    इसके साथ, वो लोग जो किसी से प्यार करते हैं, लेकिन, अभी तक अपने दिल के एहसास साथी से बयां नहीं कर पाए हैं। इस पूरे वीक में लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं।

    ‘वैलेंटाइन वीक’ 7 दिनों तक चलता है। जो कि 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine Day)  मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते कपल्स एक दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ‘वैलेंटाइन वीक’ के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है।

    आइए जानें, किस दिन को किस नाम से जाना जाता जाता है। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की पूरी लिस्ट देख लीजिए, ताकि आप गलती से भी कोई दिन मिस न कर दें-

    Valentine Week List

     7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)  

    8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)

    9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)

    10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)

    11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)

    12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)

    13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)

    14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)