पूजा का नारियल अगर निकल जाए खराब, तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके संकेत

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य में कई प्रकार के सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में से एक नारियल को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सनातन धर्म में नारियल को पवित्र माना गया है। इसलिए मान्यता है कि देवी-देवताओं को नारियल अर्पित (Hindu Rituals) करने से सभी कष्टों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

वहीं, कई जगहों पर हरे नारियल का भी इस्तेमाल करते देखा जाता है। कभी-कभी आपने देखा होगा कि पूजा में चढ़ाया हुआ नारियल खराब निकल जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि उनकी पूजा सफल नहीं हुई है और इस खराब नारियल के जरिए भगवान उन्हें यह संकेत दे रहे हैं कि उनकी पूजा में विघ्न आ गया है।

धर्म और शास्त्रों के जानकार पूरे मामले पर इससे विपरीत राय रखते हैं। जानकारों की मानें तो अगर आपकी पूजा में नारियल खराब निकलता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानें इस बारे में-

कई बार पूजा में चढ़ाया हुआ नारियल फोड़ने पर सूखा नारियल अंदर से निकलता है। शास्त्रों के जानकार इसका मतलब बताते हैं कि जल्द ही पूजा करने वाले की मनोकामना पूरी होने वाली है और मनचाहा-सुखद परिणाम आपको मिलने वाला है। अब आगे कभी भी पूजा-पाठ में खराब नारियल निकले तो घबराने की जरूरत नहीं है।

यह खराब नारियल अपने साथ शुभ संकेत लेकर आता है। माता लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय है। ऐसे में जब पूजा का नारियल खराब निकलता है, तो यह माना जाता है कि भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है। अगर आपका नारियल अच्छा है, तब भी कोई दिक्कत नहीं है। इसे काटकर आप लोगों में प्रसाद स्वरूप बांट सकते हैं। इससे भगवान खुश होते हैं।