14 जनवरी को मनेगी लोहड़ी, जानिए क्या है इस दिन वर्जित और कौन से काम होंगे शुभ

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सिख समुदाय का सबसे लोकप्रिय त्योहार ‘लोहड़ी’ (Lohri 2024) का पावन पर्व जल्द आने वाला हैं।यह त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। साल 2024 लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी, रविवार के मनाया जाएगा। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। जो मौजूदा समय में देश के कई हिस्सों में, खासकर, उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।

यह त्योहार खासतौर पर, नवीन अन्न के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। लोहड़ी की संध्या पर आग का अलाव लगाया जाता है। इस अलाव के चारों ओर लोग एकत्र रहते हैं और बारी-बारी से अग्नि में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं। लोग भांगड़ा और गिद्धा नृत्य कर उत्सव मनाते हैं। महिलाएं लोक गीत गाती हैं। इस पर्व को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

करें ये कार्य

ज्योतिष गुरु के अनुसार, लोहड़ी के शुभ अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

 सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के दिन अग्नि देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

'Lohri'

न करें ये कार्य

लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन बिलकुल न करें। इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें।

इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

लोहड़ी पर चढ़ाई जाने वाली सामग्री जैसे मूंगफली और रेवड़ी आदि की सबसे पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में झूठी चीजें चढ़ाना चाहिए।