Holika Dahan 2024, Lifestyle News
होलिका दहन 2024 (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:  जैसा कि, हम जानते हैं होली का त्योहार (Holi 2024) आने वाले 25 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन उससे पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan 2024) 24 मार्च को किया जाएगा। इस दिन लकड़ियों और कंडे को जमा करके होलिका बनाई जाती है और पूजा करने के बाद फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शुभ मुहूर्त में दहन किया जाता है। इस दिन को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह होता है वहीं पर इस दिन कई चीजों को अर्पित करने से आपको इसका अच्छा फल भी मिलता है।  

होलिका दहन के दिन इन चीजों को करें अर्पित

होलिका दहन के दिन अगर इन चीजों को अर्पित करते है तो आपके आने वाला कल खुशहाल और वैवाहिक जीवन खुशी होता है। आइए जानते है..

1- हरी इलायची और कपूर

होलिका दहन के दिन अगर आप होलिका में कपूर औऱ हरी इलायची अर्पित करते है तो आपको कई बीमारी से छुटकारा मिलता है। वहीं पर ज्योतिष किसी गंभीर बीमारी की मुक्ति के लिए दहन में इन चीजों को अर्पित करने की कहते है। 

2- हवन सामग्री

होलिका दहन में आप अगर हवन सामग्री अर्पित करते है तो यह काफी फलदायी होता है। आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधा के लिए आप हवन सामग्री चढ़ाने के बाद उसकी परिक्रमा करें। माना जाता है जिनका विवाह नहीं हो रहा वे भी ऐसा करते है तो जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

3- गेंहू की बाली

होलिका दहन में जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप 5 गेंहू की बाली बांध कर होलिका की अग्नि में अर्पित कर सकते है। इसे होलिका दहन में अन्न के रूप में अर्पित किया जाना माना जाता है। 

4- सूखा नारियल

होलिका दहन में आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, दहन में सूखा नारियल चीनी, चावल भरकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलाता है।