plants
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला समय अच्छा बीते और जीवन में खुशियां ही खुशियां आए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में घर में कुछ पेड़ पौधे लगा सकते हैं। इन प्लांट्स को लगाने से घर में खुशियां ही खुशियां आएगी। आइए जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल 2023 में कौन से पौधे घर में लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले।

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के बाएं कोने में अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि जिस घर के आसपास अशोक का पेड़ होता है वहां बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है। अशोक का पेड़ मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रवाहित होती है। इसके साथ ही पूरे परिवार के संकटों को हर कर खुशियां ही खुशियां लाती हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं।

    शास्त्रों के अनुसार, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए नियमित रूप से इनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए आप चाहे, तो घर की उत्तर या पूर्व दिशा में इस पेड़ को लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

    वास्तु-शास्त्र में क्रासुला के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसे लगाने से मनी प्लांट से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

    घर में लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और आय के नए स्तोत्र खुल जाते हैं। इसके साथ ही नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलती है। क्रासुला के पौधे को घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर या फिर ऑफिस डेस्क में रख सकते हैं।

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आक के पौधे को शुभ प्लांट्स में से एक माना जाता है। नए साल में इसे घर में लगाने से सुख शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, सफेद रंग के आक का पौधा लगाने से शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्ति होगी।