सूर्य गोचर के 2 दिन बाद सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के स्वामी ‘शुक्र’ भी करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों के बल्ले-बल्ले

    Loading

    -सीमा कुमारी  

    ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सिर्फ़ 2 दिन के अंतराल पर दो बड़े और शुभ ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। इस क्रम में सर्वप्रथम आज सूर्य का मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश हो चुका है। और दो दिन के बाद 18 जून को शुक्र (Venus) अपनी राशि, वृषभ (Taurus) में प्रवेश करेंगे।

    ज्योतिषविदों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ विशेष जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाएगा। गौरतलब है कि, ग्रहोंनके राजा सूर्य नौकरी, उच्च पद, हेल्थ और प्रसिद्धि का कारक हैं। जबकि शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, भौतिक सुखों का कारक हैं। आइए एक नजर डालें सूर्य और शुक्र के गोचर से किन राशि के जातकों को होगा लाभ।

    सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन इन  राशि के जातकों को देगा बढ़िया लाभ-

    सिंह (Leo)

    सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शानदार कामयाबी मिलने का योग है। करियर में प्रोग्रेस के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में खुशहाली का वातावरण होगा। इस दरम्यान भाग्य साथ देगा। विदेश यात्रा का योग भी है।

    कर्क (Cancer)

    सूर्य और शुक्र के गोचर से नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। कहीं से आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्यों में कामयाबी मिलने का मजबूत योग है। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    कन्या (Virgo)

    सूर्य-शुक्र के गोचर की इस अवधि में कन्या राशि के जातकों के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। इस दौरान यात्रा से ज्यादा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन या लव लाइफ़ के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। बिजनेस में मल्टी सोर्स इनकम का योग भी है। नौकरी में ठहरा हुआ काम पूरा होगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों की किस्मत का ताला खुल सकता है। करियर में नई ऊंचाइयां पाने की प्रबल संभावना है, पर कर्म के मार्ग पर रहना आवश्यक होगा।

    मेष (Aries)

    मेष राशि के जातकों के लिए दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन बड़ा ही बढ़िया साबित हो सकता है। इन ग्रहों के गोचर के दौरान इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति बढ़िया हो सकती है। बिजनेस में ज़्यादा लाभ का योग है।  सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जॉब में बदलाव और प्रमोशन के मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों  साझेदारी वालों के लिए सर्य-शुक्र का गोचर बड़ा ही फायदेमंद हो सकता है।