घर में कभी खाली न हो धन-धान्य, इसके लिए आवश्यक हैं कुछ वास्तु नियम और कुछ पारंपरिक प्रावधान

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सनातन धर्म में ‘वास्तु शास्त्र’ (Vastu Sastra) का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने की दिशा का जिक्र किया गया है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति की कई परेशानियों को हल कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में इन छोटी-छोटी चीजों को रखने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानें वास्तु के मुताबिक, घर में तिजोरी को रखने का सही स्थान क्या होना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में अपनी तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी को रखने के लिए भी सही दिशा का वर्णन किया गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिइ। अपने लॉकर को इस प्रकार रखें कि उसका दरवाजा उत्तर की ओर खुलना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, अपनी तिजोरी को अंदर से लाल रंग से रंगना चाहिए। वहीं गहने आदि रखने के लिए पीले रंग के डब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं के छुटकारा मिल सकता है।

आप अपनी तिजोरी में भगवान जी की प्रतिमा भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती। लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि नियमित रूप से भगवान की प्रतिमा को तिजोरी से निकाल कर साफ करें और नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तभी आपको इसका लाभ मिल सकता है।

ज्योतिषियों का मानना है कि, देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ-साथ ही तिजोरी में कुछ और चीजों को रखना भी शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में सुपारी को धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। पूजा की पूर्ण और अखंडित सुपारी को गौरी-गणेश का रूप माना जाता है। ऐसे में पूजा के बाद उस सुपारी को तिजोरी में रख सकते हैं। इससे व्यक्ति के लिए धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।