BJP will raise funds for Ram temple Chandrakant Patil

Loading

मुंबई. अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) निर्माण भाजपा (BJP) का प्रमुख मुद्दा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरु हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने खुद अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब भाजपा के कार्यकर्ता भव्य दिव्य मंदिर के लिए निधि जमा करेंगे। इसके लिए वे लोगों के घर -घर जाएंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दी है. 

मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति अपना सहयोग देना चाहता है। जिसको देखते हुए ट्रस्ट की तरफ से निधि जमा किया जाना है। नागरिकों से निधि जमा करने में भाजपा सक्रिय भूमिका निभाएगी।

घर -घर जा कर लोगों से दस-दस रुपए जमा करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता 

 पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों से दस-दस रुपए जमा करेंगे। इसको लेकर बूथ स्तर से लेकर सभी तरह की योजना पार्टी की बैठक में निश्चित की गयी है। पत्रकार परिषद में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये और प्रदेश मीडिया प्रमुख विश्वास पाठक उपस्थित थे। 

पार्टी की प्रदेश कोर कमिटी की बैठक हुई थी

इसके पहले पार्टी की प्रदेश कोर कमिटी की बैठक हुई थी। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के प्रभारी सी. टी. रवि, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, राज्य के सहप्रभारी ओमप्रकाश धुर्वे और जयभानसिंह पवैया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।