CORONA
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटे में 6123 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मिले हैं। मुंबई में अब तक का सर्वाधिक मामला दर्ज किया गया है। राज्य में भी शनिवार को कोरोना के 35,726 नए मरीज (New Patients) मिले हैं, जबकि 166 लोगों की मौत (Death) भी उक्त बीमारी के कारण हुई है। काफी महीनों बाद मौत के आंकड़ों में इतनी बड़ी उछाल दर्ज की गई है।

    कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कयास लगाया था कि अप्रैल के शुरुआत में एक्टिव मरीजों की संख्या 3लाख के पार चली जाएगी, लेकिन मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे है कि 27 मार्च को ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,03,475 तक पहुंच गई है, जिसमें से 41609 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। 

    54 हजार की मौत

    कोरोना वायरस से अब तक 54073 लोगों की राज्य में मौत हो गई है। इसमें से 11641 मौत मुंबई में हुई है। देश में सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 39,36,930
    • कुल पॉजिटिव केस- 391751
    • कुल मौत- 11641
    • कुल ठीक हुए- 337555
    • डबलिंग रेट- 63 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 53
    • इमारतें सील- 551

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 1,91,92,750
    • कुल पॉजिटिव केस- 26,73,461
    • कुल मौत-54073
    • कुल ठीक हुए- 23,14,579

    रंगपंचमी के दिन भी होगा वैक्सीनेशन

    मुंबई में सोमवार यानी रंगपंचमी के दिन भी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा, लेकिन केंद्र सामान्य दिनों की तुलना में 50% क्षमता से ही वैक्सीनेशन का कार्य करेंगे। रविवार को टीकाकरण केंद्र हमेशा की तरह बंद ही रहेंगे। शनिवार को मुंबई में 38158 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। मुंबई में अबतक कुल 1086852 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों का सामवेश है।