महाराष्ट्र कोरोना के दूसरी लहर की ओर? आज मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिवाली के बाद फिर कोरोना (Corona Virus) मरीजों में वृद्धि होने लगी है। दिल्ली (Delhi), गुजरात (Gujrat), राजस्थान (Rajasthan) के बाद अब महाराष्ट्र में भी भारी संख्या में पॉजिटिव मरीज पाए गए है। इसलिए कई विशेषज्ञों ने जताई आशंका के अनुसार क्या राज्य में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई? यह सवाल उठने लगा है। क्योंकि आज प्रदेश में कोरोना के छह हजार से अधिक मरीज मिले हैं। साथ ही 65 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई। वहीं आज 4,800 मरीज ठीक होकर घर लौटे है।

देश में कोरोना आने के बाद सभी राज्यों तथा ग्रामीण इलाक़ो में फ़ैल गया। हालांकि, बीच की अवधि के दौरान प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने में सफल रहा। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मरीजों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब यह संख्या फिर से बढ़ने से खतरे की घंटी बज गई है। इसलिए, भविष्य में कोरोना को रोकने के लिए नागरिकों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

राज्य में मरीजों का आंकड़ा 18 लाख के करीब

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में कोरोना के 6 हजार 159 नए मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 17 लाख 95 हजार 959 इतनी हो गए है। वर्तमान में राज्य में 5 लाख 29 हजार 344 लोग होम क्वारंटीन और 6 हजार 980 लोग संस्थागत क्वारंटीन है। राज्य में अभी 84 हजार 464 मरीज एक्टिव है।   

अब तक 1 करोड़ 4 लाख से अधिक परिक्षण

महाराष्ट्र में अब तक कुल 16 लाख 63 हजार 723 मरीज ठीक हो चुके है। इसलिए राज्य में रिकवरी रेट 92.64 प्रतिशत पर पंहुचा है। अब तक परीक्षण किए गए 1 करोड़ 4 लाख 56 हजार 962 प्रयोगशाला सैंपल में से 17 लाख 95 हजार 959 सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

गौरतलब है कि, देश की दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती करते हुए सोमवार को नया ऐलान किया है। जिसके बाद फ्लाइट (Flights) से जरिए दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोआ से मुंबई आने वाले सभी यात्रियों को पहले आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट कराना होगा। और रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही उसे अपने साथ लेकर महाराष्ट्र के लिए सफर करना होगा।