petrol

    Loading

    नयी दिल्ली. एक बार फिर देशभर में अब पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें आसमान छू रही हैं। जी हाँ आज यानी शनिवार 17 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट (Rate) जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज पेट्रोल जहाँ 30 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल के दाम में फिलहाल तो कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते आज घरेलू बाजार में डीजल की कीमत स्थिर है। बात करें देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहाँ पेट्रोल (Petrol) का भाव बढ़कर 101.84 रुपये पर पहुंच चूका है। वहीं, डीजल भी फिलहाल 97.45 रुपये/लीटर बिक रहा है। 

    मध्य प्रदेश: बालाघाट में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल 

    इधर जहाँ पेट्रोल की बढ़ती कीमते अब देश भर में उच्चतम स्तर को छू रही हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल का रेट 112.41 रुपये/लीटर पहुंच चुका है।

    जानें क्या हैं आज के रेट : 

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं।

    शहर

    पेट्रोल

     

    डीजल

    दिल्ली

    101.84

    89.87

    मुंबई

    107.83

    97.45

    कोलकाता

    102.08

    93.02

    चेन्नई

    102.49

    94.39

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : 

    विदित हो कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें कि कितना है, आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।