Moto Razr 5G
Moto Razr 5G

Loading

प्रसिद्ध फोन मेकर कंपनी Motorola ने अपने फोल्डेबल फोन Motorola Razr के सेकेंड जेनरेशन Motorola Razr 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसे फोल्ड करने के बाद भी यूज़र्स इसकी सेकेंडरी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही मैसेज का रिप्लाई भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं Motorola Razr 5G के फीचर्स के बारे में…

Motorola Razr 5G Features
Motorola Razr 5G एक फोल्डेबल फोन है, जिसकी वजह से इसमें दो स्क्रीन मौजूद है। जिसमें 6.2 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है और इसे फोल्ड करने के बाद 2.7 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसमें यूज़र्स को फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। जबकि फोल्ड होने पर यूज़र्स 20MP कैमरे का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन 2.3GHz Snapdragon 765G प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 5G मॉडल इंटीग्रेटेड है। पावर बैकअप के लिए यूज़र्स को 2,800mAh की बैटरी मिलेगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Motorola Razr 5G Price   
Motorola Razr 5G के 8GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,399 USD यानि करीब 1,02,000 रुपये है। यह फोन ब्रश गोल्ड, पोलिश्ड ग्रेफाइड और लिक्विड मर्करी कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।