मुंबई. विश्व महिला दिवस (World Women’s Day) के अवसर पर 8 मार्च से महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के 6 विभागीय कार्यालय कार्यान्वित किये जा रहे हैं। यह जानकारी महिला व बालविकास मंत्री एड. यशोमती ठाकुर (Yashomati Thakur) ने दी है। सभी कार्यालय महिला व बालविकास विभागीय उपायुक्त कार्यालय में शुरु किये जा रहे हैं।
अत्याचार पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने में सहायता उपलब्ध करवाने को लेकर राज्य महिला आयोग (State women’s commission) के कार्यालय (Office) सभी विभागीय आयुक्तालय में शुरु करने की पहल की गयी थी।
शासनादेश जारी किया गया
जिसको लेकर हाल में ही शासनादेश जारी किया गया है। इसके तहत पुणे, नाशिक, औरंगाबाद,अमरावती, नागपुर एवं कोकण विभागीय स्तर पर विश्व महिला दिवस पर एक साथ शुरु किया जा रहा है। विभागीय उपायुक्त, महिला व बालविकास को राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव से समन्वय स्थापित कर कार्यालय का कामकाज शुरु करने का निर्देश दिया गया है।