Corona Updates: Britain's army chief Corona positive, country's defense minister and top officer isolated himself

  • 10 मरीजों की मौत

Loading

मुंबई. दीपावली के बाद बढ़ रहे कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या में अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है। राज्य में शनिवार को कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या कम होकर 4259 रह गई। शुक्रवार तक मरीजों की संख्या साढ़े चार हजार से ऊपर थी। राज्य में आज मरने वाले मरीजों की संख्या 80 रही। 

मुंबई में भी आज 680 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में बीएमसी और पुणे ही ऐसी महानगरपालिकाएं हैं जहां कोरोना संक्रमण (Corona infection) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। राज्य में आज 3849 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17 लाख 53 हजार 922 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख 76 हजार 699 हो गई है।

मुंबई में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच कोरोना वृद्धि दर 0.22 रही। मुंबई में 11 दिसंबर तक 20 लाख 77 हजार 251 मरीजों की जांच हुई है, जिसमें से 2 लाख 90 हजार 030 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 2 लाख 65 हजार 715 मरीज ठीक हुए हैं। मुंबई में ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़ कर 92 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को 10 मरीजों की मौत के साथ कोरोना से अब तक 10,965 मरीजों की मौत हो चुकी है।