BMC collects Rs 30.96 crore for not wearing masks, know the whole matter

Loading

मुंबई. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण स्कूल (School) कब खुलेंगे इसका पता नहीं है फिर भी स्कूल खुलने के बाद बीएमसी (BMC) स्कूलों में आने वाले बच्चों के लिए बीएमसी ने एडवांस (Advanced) में 75 लाख  मास्क (Masks) खरीदने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक बच्चे को 25 मास्क दिया जाएगा। जिसे 30  बार धोकर पहना जा सकता है। कोरोना का संक्रमण कब खत्म होगा इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसी डर से बीएमसी अगले 2 वर्षों के लिए मास्क खरीदने का निर्णय लिया है।

मास्क पर खर्च होंगे 20 करोड़

मास्क पर बीएमसी कुल 20 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है.  मुंबई में कुछ हद तक कोरोना नियंत्रण में आ रहा है। बीएमसी प्रशासन (BMC Administration) का दावा है कि लगातार मास्क के इस्तेमाल से बीमारी नियंत्रण में आ गई है। मुंबई (Mumbai) में कोरोना प्रकोप शुरु होने के बाद बीएमसी ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को मास्क बांटे थे। अगले 6 महीने तक मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। नगरसेवकों की मांग थी कि जिस तरह नगरसेवकों ने अपने निधि से मास्क खरीद कर लोगों को बांटे थे उसी तरह बीएमसी विद्यालय (BMC School) शुरू होने पर स्कूली बच्चों को मास्क उपलब्ध कराए।

75 लाख मास्क खरीदे जाएंगे

महानगरपालिका स्कूलों के बच्चों को मास्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए केंद्रीय खरीद विभाग की तरफ से निविदा प्रक्रिया शुरु की जा रही है। बीएमसी के स्कूलों में 3.5 लाख बच्चे हैं और इन सभी के लिए 75 लाख मास्क खरीदे जाएंगे।  इन मास्क को कम से कम 30 बार धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, एक मास्क एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।  इसके लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एक अकादमिक वर्ष के लिए एक बच्चे को कम से कम 10 मास्क की आवश्यकता होगी।

स्कूली बच्चों के लिए मास्क खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, लेकिन मास्क का आकार छोटा और बड़ा दोनों साईज का होगा। स्कूल खुलने के बाद मास्क बच्चों में वितरित किया जाएगा।

-रमाकांत बिरादर, उपायुक्त, सेंट्रल परचेज विभाग, बीएमसी