उत्तर भारतीयों को प्रताड़ित कर रही सरकार

  • उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष ने लगाया आरोप

Loading

मुंबई. मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश (जेपी) सिंह ने राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार पर उत्तर भारतीयों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय अपने गांव जा रहे उत्तर भारतीयों के ऊपर लाठियां बरसाईं गयीं, अब उनसे रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है.

जयप्रकाश सिंह दादर स्थित मुंबई बीजेपी मुख्यालय वसंत स्मृति भवन में आयोजित सत्कार समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि राशन वितरण में भी भेदभाव देखने को मिला है. जिसको लेकर उत्तर भारतीयों में आघाड़ी सरकार शामिल घटक दलों के प्रति गुस्सा है. इसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा.

दादर में सत्कार समारोह

सत्कार समारोह में उपस्थित मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, मुंबई झोपड़पट्टी सेल के अध्यक्ष आर. डी. यादव, रवि दुबे, आनंद सिंह,  प्रमिला चौरसिया, दीपक सिंह, अमित सिंह, नरेंद्र सिंह,महेंद्र विश्वकर्मा, रितेश सिंह, राज कुमार दीक्षित, जटा शंकर दुबे एलबी यादव, श्याम गुप्ता मुकेश यादव, जगदीश मिश्रा, रवि दुबे, रविंद्र दीक्षित, सुरेश पाल, रामशब्द शर्मा, ब्रह्म जीत मिश्रा, उमा गुप्ता सहित अन्य ने नवनियुक्त उत्तर भारती मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का शाल श्रीफल और पुष्प कुछ देकर सत्कार किया.