no Water supply
File Photo

Loading

विरार. पालघर जिले के वसई- विरार शहर में शुक्रवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.  हालांकि वीवीएमसी का दावा है कि शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद से शहर में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी. 

जानकारी के मुताबिक वसई- विरार शहर में पानी की सप्लाई करने वाले सूर्या डैम के मासवन पंपिंग स्टेशन स्थित जूना योजना के जैकवेल की साफ-सफाई करना और अन्य कई मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. जिसके चलते शुक्रवार की सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. साथ ही धुकटन फिल्टर प्लांट के एच टी पैनल की भी मरम्मत का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, जिसके कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.