Matheran toy train

Loading

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के निकट पर्यटन स्थल माथेरान (Matheran) में पर्यटकों की सुविधा के लिए अमन लॉज-माथेरान के बीच शटल सेवा के रूप में चलने वाली ‘टॉय ट्रेन’ (Toy train) यात्रियों को लुभा रही है। अमन लॉज और माथेरान के बीच यात्रियों के लिए मध्य रेल‍वे (Central Railway) की ‘टॉय ट्रेन’ ने इस स्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल (Tourist Destination) के रूप में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 कोरोना के चलते लॉकडाउन (Lockdown) में यह सेवा बंद थी।  4 नवम्बर को 4 शटल सेवाओं के साथ इस खंड में परिचालन शुरू करने के बाद से 53679 यात्रियों और 5,864 पैकेजों का परिवहन किया है। पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण टॉय ट्रेन की  अब अमन लॉज और माथेरान के बीच 14 सेवाएं चल रही हैं। 

पहाड़ी पर सामान ले जाने में भी मदद 

पर्यटकों के साथ पहाड़ी पर सामान ले जाने में भी मदद होती है। इससे  नवंबर -2020 से लेकर अब तक की अवधि के दौरान रेलवे की आय 34,15582 तक बढ़ गई है। मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार के अनुसार, इस शटल सेवा से माथेरान क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ  स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। टॉय ट्रेन माथेरान की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे रही है।