नारायण बने भाजपा युवा मोर्चा के तहसील अध्यक्ष

Loading

देवलाली कैम्प. भाजपा युवा मोर्चा के नाशिक तहसील अध्यक्ष पद पर लहवित निवासी नारायण गायकवाड़ का चयन नाशिक तहसील अध्यक्ष नितिन गायकर ने किया।

ओबीसी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव शंकर वाघ, तहसील महासचिव अरुण खांडबहाले, राजेंद्र मोरे, सोमनाथ मुठाल, दत्तात्रय काले आदि के हाथों गायकवाड़ को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस नियुक्ति पर सांसद भारती पवार, प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मण सावजी, जिलाध्यक्ष केदा आहेर, विधायक देवयानी फरांदे, सीमा हिरे, राहुल ढिकले, सुनील बच्छाव आदि ने शुभकामनाएं दीं।