पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया अभिवादन

Loading

साक्री. तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने गांवों तथा शहरों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी फोटो की पूजा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रचार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल भावसार ने यह जानकारी दी.

तहसील के पिंपलनेर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  गन्ना कटाई मजदूर संगठन के नेता और पूर्व मंत्री विधायक सुरेश धस की उपस्थिति में  गन्ना मजदूरों की बैठक आयोजित की गई.  कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गोपीनाथ मुंडे की तस्वीरों का पूजन  विद्यानंद हाई स्कूल में किया गया.

भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

चर्चासत्र की शुरुआत  विधायक सुरेश धस, भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण पाटील, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संभाजी पगारे, इंजीनियर मोहन सूर्यवंशी, ग्रामपंचायत सदस्य प्रमोद गांगुर्डे, प्रो.सविता पगारे, मोतीलाल भावसार और अन्य पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई.  तहसील भाजपा ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई. इस अवसर पर पंडित जी की छवि का पूजन तहसील तथा मंडलाध्यक्ष वेडू सोनवणे और पिंपलनेर मंडलाध्यक्ष मोहन सूर्यवंशी ने किया. मोहन सूर्यवंशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन कार्य के बारे में बताया. सुरेश शेवाले ने परिचयात्मक संबोधन किया. इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य विजय ठाकरे,  शैलेन्द्र अजगे,  प्रदीप नंद्रे, प्रो. विजय देसले, दिनेश नवरे,  राकेश दहिते, कन्हैयालाल काकुस्ते, भूषण ठाकरे,  शहराध्यक्ष कल्याण भोसले, योगेश चौधरी, उतल नंद्रे, नमो के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश भामरे, चेतन देवरे, तुषार शेवाले, विनोद पाटिल, चंद्रकांत पवार उपस्थित थे.