Water
File Photo

    Loading

    त्र्यंबकेश्वर. अंबोली और अहिल्या बांध (Amboli and Ahilya Dam) का जल भंडारण कम होने से त्र्यंबकेश्वरवासियों को अब एक दिन के बाद जलापूर्ति (Water supply) होने की जानकारी त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग ने दी। त्र्यंबकेश्वर को जलापूर्ति करने वाले अंबोली बांध का जल स्तर आधा हो गया है, जिसका उपयोग मई महीने तक करना है इसलिए त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद (Trimbakeshwar Nagar Parishad) ने यह निर्णय किया है।  यह जल कटौती 21 अप्रैल से होगी। 

    गौतमी गोदावरी बेझे बांध से भी त्र्यंबकेश्वर को जलापूर्ति होती है, लेकिन अनेक दिनों से रोटेशन के तहत पानी छोड़ने से यहां से जलापूर्ति बंद है। कुछ दिन पहले जल टैक्स की रकम 1250 से 1500 रुपए की गई है। कोरोनाकाल में जहां एक ओर लगातार हाथ स्वच्छ करने की सलाह दी जा रही है, तो दूसरी ओर जल किल्लत निर्माण हुई है।