मुंबई. कोरोनावायरस से बचने के लिए भारत सरकारने देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस वजह से सभी को एक बार फिर 90 के दशक के पुराने पॉपुलर शो फिर से देखने को मिल रहे है। दूरदर्शन ने एक बार फिर सारे पुराने शो दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच शक्तिमान से सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है।
दरअसल, इस बार मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर निशाना साधा है हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, अगर लॉकडाउन के चलते शक्तिमान दूरदर्शन में पुनः प्रसारण नहीं किया गया होता, तो मैं इसके नए एपिसोड को लेकर जरूर घोषणा करता। उन्होंने आगे कहा कि, शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत की तरह नहीं होगा।
उन्होंने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा, एकता कपूर की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। उन्होंने आगे कहा, हमारी संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती। यदि किसी ने संस्कृति को मॉडर्न बनाने की कोशिश की उस दिन वह ख़त्म हो जाएगी। मैं कभी भी किसी को भी महाभारत की तरह शक्तिमान का मर्डर करने नहीं दे सकता,जैसे की एकता ने किया।
आगे मुकेश खन्ना कहते है, एक एक्टर की तौर पर अभी भी शक्तिमान के राइट्स मेरे पास है। उन्होंने कहा, क्योंकि ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे। एक सीरियल के तौर पर मैं एकता कपूर की महाभारत को स्वीकार कर सकता हूं। लेकिन उन्हें महाकाव्य की हत्या करने का अधिकार किसने दिया है?’