bihar-elections
Source: Aaj Tak

Loading

पटना. बिहार (Bihar) में फिलहाल विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) की धूम है। इसी कड़ी में आज महागठबंधन ने इस चुनाव के लिए अपने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के ऐलान कर दिए हैं। बता दें कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ML), महागठबंधन में प्रमुख रूप से मौजूद हैं। 

कैसा है सीट शेयरिंग का समीकरण:

अगर हम महागठबंधन के सीटों का समीकरण देखें तो, RJD 144 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार रही है। वहीं CPI (ML) को 19, CPI (6) और CPM को (4) सीटें मिली हैं जिसमे वे अपनी किस्मत आजमाएंगे। RJD के तेजस्वी यादव इस चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। 

सबसे लेट आयी कांग्रेस की लिस्ट :

बता दें कि जहाँ बीते गुरूवार को कांग्रेस ने 49 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। वहीं कांग्रेस ने इसके पहले 21 प्रत्याशियों की लिस्ट पहले चरण में जारी की थी। वहीं इस बार कांग्रेस को अपने बचे 49 सीटों पर प्रत्याशी चुनने में काफी समय लगा। हालाँकि उनकी इस लिस्ट की प्रतीक्षा कई दिनों से की जा रही थी।

कैसा था कांग्रेस का चुनावी बहीखाता बीते चुनावों में:

अगर हम कांग्रेस के बही खाते को देखें तो हम पाएंगे कि,

  • साल 2015 के चुनाव में 41 में से 27 सीटों में मिली थी जीत
  • तब पार्टी का वोट शेयर महज रहा था 6.07 %
  • साल 2010 के चुनाव में मिली थी सिर्फ 4 सीट
  • लेकिन यहाँ वोट शेयर  था 8.38 %

इस तरह देखें तो 2015 के चुनाव में कांग्रेस का वोट फीसदी जरुर कम हुआ था, लेकिन सीटों में इजाफा होने के चलते उनका सीना चौड़ा था। लेकिन इस बार स्तिथि थोड़ी विकट है क्योंकि, NDA से इस बार जहाँ  बीजेपी 121 और जेडीयू 122 सीटों पर चुनाव में घमासान करेगी। वहीं BJP ने इस बार LJP नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए साफ़ भाषा में कहा था कि नीतीश कुमार बिहार में NDA के नेता हैं और रहेंगे। इसके साथ ही NDA गठबंधन उनके नेतृत्व में ही इस बार का बिहार विधान सभा चुनाव लड़ेगा और राज्य में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करेगा।