सैनिटाइजर के सेवन से 9 की मौत

Loading

अमरावती: आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में सैनिटाइजर का सेवन करने से नौ लोगों की मृत्यु हो गई। इसका कारण लॉकडाउन की वजह से शराब नहीं मिलना बताया जा रहा है।

सैनिटाइजर पीने से गुरुवार को तीन, जबकि छह लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। यह घटना प्रकासम जिले के कुरिचेदु मंडल मुख्यालय में घटी।

यहां तालाबंदी के कारण पिछले 10 दिनों से, शहर और आसपास के गांवों में शराब की दुकानें बंद थीं, इसलिए शराब के आदि कुछ लोगों ने सैनिटाइजर का सेवन शुरू कर दिया था।

इन मृतकों में तीन भिखारी शामिल हैं। जिनमें से दो, एक स्थानीय मंदिर में भीख मांगते थे। इन्हें गुरुवार रात को पेट में गंभीर जलन की शिकायत हुई, जिनमें से एक व्यक्ति की तत्काल मृत्यु हो गई। दूसरे को दारसी के एक अस्पताल में जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं एक अन्य 28 वर्षीय व्यक्ति ने सैनिटाइजर मिश्रित देशी शराब का सेवन कर लिया, जिससे वह अपने घर पर बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को सुबह छह और को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी, कि क्या कितने लोगों को इसी तरह की शिकायतों के साथ अस्पताल लाया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर को दुकानों से जब्त कर, रासायनिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी, कि क्या पीड़ित केवल सैनिटाइज़र का उपयोग कर रहे थे या कुछ अन्य रसायनों को भी मिला रहे थे।

COVID-19 मामलों में बढ़ौतरी को देखते हुए कुरिचेदु और आसपास के गांवों में लॉकडाउन के कारण पिछले 10 दिनों से शराब की दुकानें बंद थीं। मृतकों की पहचान कर ली गई है।