Coast Guard, Boat
File Photo: Twitter/@India Coast Guard

Loading

चेन्नई. भारतीय तटरक्षक बलों ने रविवार को छह श्रीलंकाई मछुआरों को समुद्र से सुरक्षित बचा लिया, जो खराब मौसम के कारण चार दिनों से चेन्नई के पास समुद्र में फंसे हुए थे। भारतीय तटरक्षक बल के नौवहन बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) चेन्नई ने आज सुबह खराब मौसम के बीच सफलतापूर्वक बचाव अभियान को अंजाम दिया और मर्चेंट पोत एमवी वाईएम सुमित ने चुनौतीपूर्ण बचाव कार्य किया।

तटरक्षक बल की ओर से जारी यहां बयान में कहा गया है कि यह जहाज विशाखापत्तनम जा रहा था, इसी दौरान चेन्नई से 170 समुद्री मील दूर देखा गया कि मछली पकड़ने वाली एक नौका डूबी हुयी है और उसके उपर छह लोग बैठे हुए हैं।

इस पोत ने यह जानकारी एमआरसीसी मुंबई को भेजी, जिसने यहां इसकी जानकारी दी। एमआरसीसी ने पोत के साथ समन्वय स्थापित कर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। सभी छह लोगों की पहचान श्रीलंका के त्रिंकोमाली के निवासियों के रूप में की गयी है। (एजेंसी)