Dr. Jayanta Kumar Roy, MP Jalpaiguri

    Loading

    सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी (Jalpaigudi) से भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय (BJP MP Dr. Jayant Kumar Roy) पर सिलीगुड़ी में शुक्रवार की शाम कुछ अज्ञात लोगों हमला कर दिया। इस घटना में डॉ. रॉय घायल हो गए हैं। उन्हें सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉ. रॉय इस घटना का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है।

    डॉ. रॉय ने कहा कि आज शाम करीब पांच बजे मुझ पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने बांस के डंडों से मेरे सिर पर और हाथ पर मारा। मेरे साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया गया।

    हमले के बाद डॉ. रॉय को सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एएन सरकार ने कहा कि उनके (डॉ. जयंत कुमार रॉय) सिर पर हमला हुआ है और उनके पेट में भी चोट आई है। डॉ. सरकार ने बताया कि अब उनकी हालत स्थित है और उनके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है।