1/8

John Abraham turns 49, keeps beautiful wife away from limelight: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुआ था। एक्टिंग में करियर की शुरुआत करने से पहले जॉन मॉडलिंग करते नजर आए। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ से अभिनेता ने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में जॉन अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। साथ काम करते-करते जॉन-बिपाशा को प्यार हुआ और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन अचानक हुए दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को काफी निराश किया। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने प्रिया रुंचल (Priya Runchal) से चुपचाप शादी की। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जॉन अब्राहम अपनी खूबसूरत पत्नी प्रिया को बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। देखें जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल की कुछ अनदेखी तस्वीरें-
2/8

प्रिया रुंचल से जॉन अब्राहम ने चुपचाप तरीके से शादी की थी।
3/8

बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन को प्रिया से हुआ था प्यार
4/8

पत्नी प्रिया रुंचल को रखते है लाइमलाइट से कोसो दूर
5/8

6/8

7/8

8/8
