1/8

मुकेश मिल्स (Mukesh Mills)-
मुकेश मिल्स मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यह कोलाबा में समुद्र का पास स्थित है और काफी प्रसिद्ध भी है। यह मिल्स फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए काफी चर्चा में रही हैं। 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शुमार है।
2/8

ग्रैंड परादी टावर्स (Grand Paradi Towers)-
ग्रैंड परादी टावर्स में कई लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इसे एक भूतिया जगह माना जाता है। तीन टावरों वाले ग्रैंड परादी में एक के बाद एक कई लोगों ने आत्महत्या की है जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी बुरी आत्मा ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था।
3/8

टावर ऑफ साइलेंस (Tower of silence)-
टावर ऑफ साइलेंसइस्तेमाल पारसी समुदाय के लोग कब्रगाह के रुप में करते थे। जहां मरने के बाद लोगों के शरीर को गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था। लेकिन यह जगह असाधारण घटनाएं होने के कारण बहुत बदनाम है। लोगों की मानें तो यहाँ बहुत बुरी घटनाएं घट चुकी है। इसलिए यह भी मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।
4/8

होटल ताजमहल पैलेस (Hotel Taj Mahal Palace)-
यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन मुंबई का मशहूर होटल ताजमहल भी लोगों को डराता है। बताया जाता है कि होटेल को फ्रेंच आर्किटेक्ट 'डब्लू ए चैंबर्स' ने डिजाइन किया था। वह इंग्लैंड ट्रिप से लौटे तो यह जानकर हैरान रह गए कि होटल वैसा नहीं बना था जैसा वह चाहते थे। वह इस बात से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने होटेल के पांचवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। कई लोगों सहित होटेल स्टाफ ने भी यह बात बताई कि चैंबर्स का भूत वहां घूमता हुआ देखा गया है।
5/8

पवनहंस क्वार्टर्स (Pawanhans Quarters)-
मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में पवनहंस क्वार्टर्स भी शामिल है। जो लोग यहां रहते हैं उनके मुताबिक उन्होंने एक लड़की देखी है जिसके हाथ में आग की लपटे होती है वो चिल्लाती हुई भागती है और एक पेड़ में जाकर गायब हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि सलमा नाम की एक लड़की ने अपने आप को आग लगा ली थी और उसकी मौत हो गई थी। यहां रहने वाले लोगों के बीच फैले डर के कारण पेड़ के नज़दीक ही हनुमान मंदिर बनाया गया है।
6/8

संजय गांधी नेशनल पार्क (Sanjay Gandhi National Park)-
संजय गांधी नेशनल पार्क भी डरावनी जगह मानी जाती है। लोगों की मानें तो यहाँ महिला भूत का वास है। जो आमतौर पर इस इलाके के आसपास गाड़ी चलाने वाले लोगों को रोकती है। अगर वो नहीं रुकते हैं तो उनके पीछे तेज गति से भागती है।
7/8

डिसूजा चॉल (D'Souza Chawl)-
डिसूजा चॉलमाहिम में स्थित है। यहाँ की कहानी किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। चॉल में रहने वाले परिवार बताते हैं कि यहाँ एक महिला की दुखद मौत हो गई थी। वह महिला दुर्घटनावश कुएं में गिर गई थी। जिसके बाद कहा जाता है कि उसकी आत्मा मंडराती रहती है।
8/8

आरे मिल्क कॉलोनी (Aarey Milk Colony)-
मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर आरे कॉलोनी पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। साथ ही यहाँ की कहानी भी डरावनी भी है। स्थानीय लोगों का कहना कि यहां रात 10 बजे के बाद एक औरत की आत्मा लोगों से लिफ्ट मांगती दिखाई देती है।