छावा मराठा संगठन ने किया विस्तार

  • पिंपरी-चिंचवड व पुणे में पदाधिकारियों की नियुक्ति

Loading

पिंपरी. छावा मराठा संगठन ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर में संगठन के विस्तार के तहत पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। संगठन के पुणे शहर अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त सैनिक अतुल निकम की नियुक्ति की गई है, जबकि पिंपरी-चिंचवड शहार अध्यक्ष पद पर गणेश कोतवाल को नियुक्त किया गया है।

सांगवी में आयोजित संगठन की बैठक में संगठन के पुणे जिला प्रमुख रामभाऊ जाधव ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस समय राजू सदलापुरकर, गणेश सोनवणे, संजय सालवे, राजधन धुसिया, स्वप्नील नायर, दत्ताभाऊ धावडे आदि उपस्थित थे। नियुक्तियों के इसी क्रम में पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर सचिन अहिर, पिपरी-चिंचवड शहर उपाध्यक्ष पद पर किरण देवकर व पवनराजे कालभोर यांची, दापोडी विभाग अध्यक्ष पद पर संदीप नरबेकर, वडगांव शेरी विभाग अध्यक्ष पद पर अमर कुटे की नियुक्ति की गई है।