आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 5 दिसंबर 2021

Loading


आज जिनका जन्म दिन है- रविवार 05 दिसम्बर 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी। वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी। व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा। वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा। सामाजिक तनाव कम होगा, प्रभाव बना रहेगा। वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा। अध्ययन मेंमन लगेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य से सम्मान मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। मन विचलित रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासनसत्ता का सुख मिलेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सुख और सौहार्द्र बना रहेगा। सिंह राशि के व्यक्तियोंका ध्यान रखना हितकर रहेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा।