आज का भविष्य,  सोमवार, 4 जुलाई 2022

Loading

आज का भविष्य : सोमवार 04 जुलाई 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुन्दर आकर्षक व्यक्तित्ववान कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा। परोपकारी एवं दयालु होगा। अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का पूरा ध्यान रखेगा। जन्म स्थान के पास भाग्योदय होगा।

मिथुुन- अपूर्ण समाचारों पर गलत निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से कार्य करने में कष्ट हो सकता है। मांगलिक कार्य बनेगा।
वृषभ– प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आयेगी। मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति होगी। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है। वैवाहिक कार्याें में सपफलता मिलेगी।
मिथुन– सुविधा की कमी से महत्वपूर्ण कार्य में मुश्किल होगी। भूमि भवन संपत्ति के कार्योमें सफलता मिलेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। सात्विक कार्य बनेंगे।
कर्क– बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। कामकाजी यात्रा होगी।
सिंह– अपने ही लोग उलझानें की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। मांगलिक कार्य बनेंगे। प्रवास में उठाईगीरों से सावधानी रखें।
कन्या– अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष का सुख मिलेगा।
तुला– विवादास्पद मामले हल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलने का योग है।
वृश्चिक– व्यवहारिक कार्यो में सावधानी बांछनीय। अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। साहस संयम रखकर कार्य करें।
धनु– सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
मकर– मूल्यवान वस्तु सम्हालकर रखे। उदर विकार हो सकता है। भावुकता से बचें। लाभ कम, खर्च अधिक होगा।
कुम्भ– अपनों की मदद करके आप खुश रहेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसायिक मामलों में विचार होगा। अतिथि आगमन होगा।
मीन– घरेलू कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
व्यापार-भविष्य–
आषाढ़ शुक्ल पंचमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, के भाव में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, बिनौला, खली, के भाव में वृद्धि होगी। वायदा विचार आज 12 बजकर 32 मिनिट से विशेष रूप से बाजार का रूख देखकर कार्य करें। भाग्यांक 3207 है।