CM Arvind Kejriwal
Representative photo

    Loading

    चंडीगढ़: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) 20 जून को पंजाब (Punjab) के संगरूर (sangrur) में रोड शो (Road Show) करेंगे। वे वह आप के लोकसभा के प्रत्याशी गुरमेल सिंह (Gurmel Singh) के समर्थन में रोड शो करने वाले है। 

    बता दें कि, इससे पहले संगरूर लोकसभा सीट से पंजाब के सीएम भगवंत मान सांसद थे। लेकिन उन्होंने धूरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया। अब आप ने लोकसभा के उपचुनावमें गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है। 

    इससे पहले, उन्होंने शनिवार को राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए नारायण की जनता के साथ रोड शो किया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजेंद्र नगर उपचुनाव के प्रचार में आज नारायणा के लोगों के साथ रोड-शो किया। यहाँ जनता हमें पिछली बार से भी ज़्यादा प्यार और आशीर्वाद दे रही है।’