प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन तक, सेलेब्‍स ने फैंस को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

    Loading

    मुंबई: आज 30 अगस्त 2021 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार की जन्माष्टमी इसलिए भी बहुत खास है क्यूंकि ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 101 साल बाद जयंती योग का यह अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार इसी जयंती योग में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

    श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, श्रीकृष्ण जी का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, दिन सोमवार, रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में मध्य रात्रि को हुआ था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए उनके भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। लोग इस दिन सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करके भगवान कृष्ण की पूजा करते है और पूरे दिन उपवास रखते हैं। वही संध्या के साथ ही लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में खो जाते है और भजन-कीर्तन करते हैं। 

    कोई मंदिर जाता है, तो कोई अपने घर पर ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाता है और रात 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म हो जाता है, उसके बाद ही लोग अन्न ग्रहण करते हैं। वहीं, इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवारवालों, रिश्तेदारों आदि को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) 

    आपको बता दें आज रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त होगा। साथ ही बहुत से लोग अपने घरों में ही जन्माष्टमी मनाते हैं। और अष्टमी को आधी रात को (चंद्रोदय पर) भगवान का प्राकट्योत्सव होने पर उनकी पूजा करते हैं और व्रत का पारण करते हैं।