
-विनय कुमार
लीग क्रिकेट के महासमर IPL में अब तक कुल 14 सीज़न खेले जा चुके हैं। हर सीजन में कोई न कोई धाकड़ बल्लेबाज़ अपने बल्ले की गर्मी दिखाते हुए रन IPL के रण का ‘रन-सम्राट’ घोषित होता है, और ‘ऑरेंज कैप’ (Orange Cap) से उसकी ताजपोशी होती है। अबकी बार भी होगी। लेकिन, उसके लिए हमे अभी इंतजार करना होगा। आइए नज़र डालते हैं IPL के बीते 14 सीज़न के उन बल्लातोड़ बल्लेबाज़ों के नाम पर, जो बने सीज़न के ‘Orange Cap Holder’।
आईपीएल के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि, अब तक खेले गए कुल 14 सीज़न में 5 बार ‘Orange Cap’ का ख़िताब भारतीय बल्लेबाज़ों ने जीता है और 9 बार विदेशी बल्लेबाज़ों ने। गौरतलब है कि, टीम इंडिया और RCB के पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है, और सर्वाधिक बार सीज़न में रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर (David Warner) के नाम है।
IPL के इतिहास के 14 ‘रन-सम्राट’
1. IPL 2008: शॉन मार्श (Shaun Marsh) 616 रन
2. IPL 2009: मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden) 572 रन
3. IPL 2010: सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) 618 रन
4. IPL 2011: क्रिस गेल (Chris Gayle) 608 रन
5. IPL 2012: क्रिस गेल (Chris Gayle) 733 रन
6. IPL 2013: माइकल हसी (Michael Hussey) 733 रन
7. IPL 2014: robiny उथप्पा (Robin Uthappa) 660 रन
8. IPL 2015: डेविड वार्नर (David Warner) 562 रन
9. IPL 2016: विराट कोहली (Virat Kohli) 973 रन
10. IPL 2017: डेविड वार्नर (David Warner) 641 रन
11. IPL 2018: केन विलियम्सन (Kane Williamson) 735 रन
12. IPL 2019: डेविड वार्नर (David Warner) 692 रन
13. IPL 2020: केएल राहुल (KL Rahul) 670 रन
14. IPL 2021: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) 635 रन
IPL 2022: सीज़न जारी