टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं T20I क्रिकेट से संन्यास, जानिए कौन हैं वो दिग्गज खिलाड़ी

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC T20 World Cup, 2022 ऑस्ट्रेलिया में इसी साल के अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। खिताबी मुकाबला, यानी फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (T20 World Cup Final, 2022) Melbourne Cricket Ground, Australia) में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दुनिया के कुछ नामचीन खिलाड़ियों के लिए T20I Cricket का अंतिम टूर्नामेंट्स हो सकता है। आइए जानें उन खिलाड़ियों के नाम जो वर्ल्ड कप के बाद ले सकते हैं T20 Cricket से संन्यास।

    ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर्स टीम (Australia ODI and T20 Captain Aaron Finch) के कप्तान एरॉन फिंच इस वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले सकते हैं। गौरतलब है कि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ICC T20 World Cup का खिताब जीता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ऐसे संकेत दिए थे।

    न्यूजीलैंड के फ़ास्ट बोलर टिम साउदी (Tim Southee) T20I Cricket में दुनिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। साउदी ने T20I Cricket करियर में अब तक खेले कुल 92 मैचों में 111 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से वो खासे असरदार नजर नहीं आए। टिम साउदी भी T20I Cricket से संन्यास ले सकते हैं।

    बांग्लादेश के 35 वर्षीय ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को फिटनेस चाहिए। इसलिए क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट्स के लिए वे T20I Cricket से संन्यास ले सकते हैं।

    डेविड वॉर्नर (David Warner) भी ICC T20 World Cup, 2022 के बाद T20I Cricket से संन्यास ले सकते हैं और ICC ODI World Cup की तैयारी में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालांकि, बीते एक साल में उनका प्रदर्शन T20I में बेहतरीन रहा है।

    भारतीय टीम के बड़े अनुभवी और सीनियर स्पनिर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के लिए भी ICC T20 World Cup, 2022 का टूर्नामेंट उनके T20I Cricket करियर का आखिरी मौका हो सकता है। वो भी इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।