Big news about WTC final, Indian team will leave for England on this day amid IPL 2023

Loading

-विनय कुमार

ICC WTC Final AUS vs IND 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया और चैंपियन बनी। ऑस्ट्रेलिया ICC के तीनों फॉर्मेट में ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। भारतीय टीम WTC के लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में फिसड्डी साबित हुई। अब भारतीय टीम को ICC World Test Championship 2023-2025  के सीज़न के फाइनल तक पहुंचने के लिए नया सफर तय करना होगा।

आइए जानें ICC World Test Championship 2023-2025 के आगामी नए सीजन में भारत को कितने टेस्ट सीरीज खेलने हैं। किस-किस देश के साथ, कितने मुकाबले और किस वेन्यू पर खेलने हैं। आगामी सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी।

WTC 2023-2025 के साइकिल में भारतीय टीम खेलेगी 6 टेस्ट सीरीज

ICC World Test Championship 2023-2025 के फाइनल के दर तक पहुंचने से पहले टीम इंडिया को 6 टेस्ट सीरीज से गुजरना होगा। सबसे पहली टेस्ट सीरीज वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगी। टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर होगी और साल 2023 में टीम इंडिया वेस्ट इंडीज में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर निकलेगी। वहां SA vs IND Test Series में 2 मैच खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद भारत के दौरे पर इंग्लैंड की टीम जब आएगी, तब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs IND Test Series 2024) खेली जाएगी। यह सीरीज जनवरी-फरवरी 2024 में होगी।

फिर, बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर आएगी। बांग्लादेश और भारत के बीच अगले साल सितंबर-अक्टूबर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (BAN vs IND Test Series 2024) होगी। और, अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

उसके बाद WTC 2023 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नवंबर 2024 – जनवरी 2025 के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज AUS vs IND Test Series 2024-2025 खेलेगी।

कुल मिलाकर देखा जाए, तो ICC WTC 2023- 2025 के सीज़न के लिए टीम इंडिया को कुल 6 टेस्ट सीरीज में कुल 19 मैच खेलने हैं। 6 टेस्ट सीरीज में से 3 टेस्ट सीरीज भारत अपने डोमेस्टिक ग्राउंड में खेलेगा। जिसमें इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे। विदेश दौरे में 3 सीरीज होंगे। जिसमें वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरे शामिल हैं। कुल मिलाकर 6 सीरीज के 19 मैचों में से 10 मैच टीम इंडिया होम ग्राउंड पर खेलेगी और 9 मैच विदेशों में।