ipl 2022 dc-vs-pbks-jhunkega-nahi-david-warner-and-rishabh-pant-celebrate-delhi-capitals-victory-watch-video

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2023 के सीजन में इंडियन में ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner)  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी करेंगे। Cricbuzz के मुताबिक, 31 मार्च से शुरू होने जा रही IPL 2023 में David Warner दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम की कमान संभालेंगे। और, अक्षर पटेल वाइस कैप्टेन होंगे।

    गौरतलब है कि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Sunrisers Hyderabad) ने भी अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा की है। एडन मार्क्रम (Aiden Markram) SRH के कप्तान होंगे।

    SRH से जुड़े एक ऑफिशल ने जानकारी दी कि टीम के हेड कोच ब्रायन लारा (Brian Lara Head Coach SRH IPL 2023) se सलाह-मशविरा से फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने हाल ही में South Africa T20 Cricket League, 2023 में मार्करम के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान बनाने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि SA T20 League, 2023 का खिताब ‘सनराइजर्स ईस्टर्न केप’ ने जीता और इसमें एडेन मार्करम के शानदार प्रदर्शन की बड़ी भूमिका रही।