DC vs MI

Loading

-विनय कुमार

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) IPL 2023 के ताज़ा सीज़न में एक अदद जीत के लिए तरस और तड़प रही है। वहीं, आज उसके सामने ताल ठोकने उतर रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) की टीम को भी अब तक खेले सभी 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज दोनों ही टीमें जान झोंक कर जीत की बोहनी करना चाहेगी।

आज के मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा और मुकाबले की शुरुआत आधे घंटे बाद। यह मैच दिल्ली के  अरूण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अपनी पहली जीत के लिए दोनों ही टीमें आज इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मैदान-ए-जंग में। 

DC और MI की संभावित Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (David Warner Captain), रिले रूसो, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस (MI) 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, राइली मेरेडिथ और अर्शद खान।