Hrithik Shokeen's IPL debut, left a mark in the very first match, know who is Mumbai's lover

गौरतलब है कि, ऋतिक शौकीन U-19 Cricket की List-A में 8 मैच खेल चुके हैं।

    Loading

    -विनय कुमार

    गुरुवार 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ खेले गए मुकाबले में (CSK vs MI IPL 2022) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain MI) ने युवा स्पिन गेंदबाज ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) को IPL में डेब्यू का मौका दिया। ऋतिक ने आईपीएल के इतिहास के दो सबसे बड़े महारथियों के बीच हुए महायुद्ध में डेब्यू किया। 6 मैच खेलकर सभी में हार का सामना कर चुके कप्तान रोहित शर्मा ने दांव खेला और इस युवा गेंदबाज ऋतिक शौकीन को अवसर दिया।

    20 लाख रुपए की बेस प्राइस में MI ने खरीदा

    आपको याद दिला दें कि IPL Mega Auction-2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) ने ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। गौरतलब है कि, ऋतिक शौकीन U-19 Cricket की List-A में 8 मैच खेल चुके हैं।

    ऋतिक शौकीन का खाता

    21 वर्षीय युवा गेंदबाज ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) ने U-19 लिस्ट-A में खेले 8 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले अपने पहले IPL मैच में उन्होंने 4 ओवर बोलिंग की, जिसमें उन्होंने 23 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन, बल्लेबाज़ी में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया। ऋतिक शौकीन ने 25 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से निकले 3 जानदार चौके शामिल रहे। 

    CSK और MI की IPL 2022 में निराशाजनक शुरुआत

    इतिहास गवाह है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) IPL की दो सबसे कामयाब टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने 5 बार, और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। लेकिन, अबकी ताज़ा सीज़न दोनों की हालत पस्त नज़र आई। मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मैचों में हार का सामना किया, तो चेन्नई सुपर किंग्स 7 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों IPL 2022 Points Table में दयनीय स्थिति में नजर आ रही हैं। गुरुवार, 21 अप्रैल को MI के खिलाफ़ खेले गए मैच की आखिरी गेंद में धोनी ने फिनिशर की भूमिका निभाई और अपने धाकड़ शॉट से CSK को जीत दिलाई।