PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: क्रिकेट के दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम कई रिकॉर्ड (Tendulkar Records) दर्ज है। उन्हीं में एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे उन्होंने आज यानी 24 फ़रवरी के दिन ही अपने नाम किया है। आज से ठीक 12 साल पहले यानी साल 2010 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक (Sachin Tendulkar Double Century in ODI) लगाया था। यह दोहरा शतक उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ODI in 2010) के खिलाफ खेले गए मैच में लगाया था। इस मैच में वह नाबाद 200 रन रहे थे। 

    सचिन की चमत्कारी पारी 

    24 फरवरी 2010 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए किसी ऐतिहासिक दिन से कम नहीं था। सचिन तेंदुलकर वह खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। अपने इस पारी के दौरान उन्होंने 25 चौके और शानदार तीन छक्के जड़े थे। इस दौरान उन्होंने कुल 226 मिनट का वक्त बिताया था। वह पूरी पारी में अंत तक आउट नहीं हुए। डेथ ओवरों में धोनी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 401 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका 248 पर ही ढेर हो गया था।

    कमेंट्री कर रहे थे रवि शास्त्री

    सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के दौरान पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। जैसे ही सचिन ने चार्ल लेंगवेल्डट की एक गेंद कोप्वॉइंट की तरफ खेला और महेंद्र सिंह धोनी को सिंगल लेने के लिए आवाज दी। बावजूद इसके कि गेंद एबी डिविलियर्स ने फील्ड कर ली थी, लेकिन सचिन ने रन पूरा किया। उस समय दर्शक सचिन को चीयर करने लगे थे। वहीं कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री ने चिल्लाते हुए कहा, ”इस ग्रह का पहला व्यक्ति जिसने वनडे में 200 रन बनाए। सचिन ने 147 गेंदों पर 200 रन की पारी खेली थी।”

    153 रन से जीता था भारत 

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 3 विकेट पर 401 रन बनाए थे। जिसके बाद जवाब में एबी डी विलियर्स ने नाबाद 114 की सेंचुरी जड़ी, लेकिन फिर भी मेहमान टीम 248 रन के स्कोर पर 42।5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। श्रीसंत ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे। 

    सचिन के अलावा कप्तान ने भी किया कमाल 

    इस मैच में सचिन ने शानदार पारी खेलते हुए 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। उस समय सचिन का स्ट्राइक रेट 136 से भी ज्यादा का था। वहीं उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 85 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान धोनी ने भी तबाड़रतोड़ पारी खेली थी। धोनी ने महज़ 35 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे।