TATA IPL 2022 Finishers

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के ताज़ा सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी अब तक नज़र आए हैं, जिन्होंने अपनी धारदार कला से मैच का रुख ही पलट दिया और जीत हासिल की। ऐसे मैच फिनिशर ने अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच फिनिशर के रोल के लिए एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे जानदार खिलाड़ी फिनिशर के तौर पर खूब जाने जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं IPL 2022 के नए फिनिशर पर।

    1. रिंकू सिंह (Rinku Singh)

    KKR के नए सुपरस्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने अपनी टीम को जीत की प्यास खूब पूरी की है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में (RR vs KKR IPL 2022) KKR को बेहतरीन जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 42 रन की जानदार पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का भी शुमार था और KKR ने 5 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से मैच में अपना झंडा गाड़ दिया था। रिंकू ने इसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (DC vs KKR IPL 2022) खेले गए मैच में 35 रन और उसमे बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ (GT vs KKR IPL 2022) 23 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। क्रिकेट का हालिया इतिहास बताता है कि रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में बढ़िया खेल रहे हैं।

    2. एडेन मार्करम (Aiden Markram)

    साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्कराम (Aiden Markram) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम से 57*, 68*, 41* और 56 रनों की चार महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के मिडल ऑर्डर की बल्लेबाज़ी में जान फूंक दी है। IPL 2016 के बाद से वो आईपीएल में जीत हासिल करने की दिशा में एक खास चाबी की तरह काम करते हैं।

    IPL 2022 में एडेन मार्करम 

    RR के खिलाफ (RR vs SRH) 57* रन

    KKR के खिलाफ 68* रन

    PBKS के खिलाफ 41* रन

    GT के खिलाफ 56 रन

    3. शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

    Rajasthan Royals के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (Shimron Hetmyer) इस ताज़ा सीज़न में एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर नजर आ रहे हैं। वे IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में थे। अबकी संजू सैमसन की कप्तानी में जानदार खेल रहे हैं। अब तक खेले 10 मैचों में वे मैच की पहले पारी के बैकएंड में 163.5 की स्ट्राइक रेट से 260 रन बना चुके हैं।

    4. राहुल तेवतिया (Rahul Tewatiya)

    GT के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatiya) को सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ‘Iceman’ की उपाधि दी है। तेवतिया ने इस ताज़ा सीज़न में जीते 5 मैच में से 4 मैचों में फिनिशर की भूमिका अदा की है। दबाव छक्के लगाने की उनकी काबिलियत इसका प्रमाण है।

    IPL 2022 फिनिशर के तौर पर राहुल तेवतिया

    LSG के खिलाफ 40* रन

    PBKS के खिलाफ 2 गेंद पर 12* रन

    SRH के खिलाफ 40* रन

    RCB के खिलाफ 43* रन