PIC: BCCI Women/Twitter
PIC: BCCI Women/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप (Women’s T20 Asia Cup 2022) में भारत का दूसरा मैच मलेशिया (INDW vs MLW) से हुआ, जहां टीम इंडिया ने 30 रनों से इस मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा था। इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 69 रन मेघना (S. Meghna) ने बनाए थे।

    हालांकि, बारिश की वजह पूरा मैच नहीं खेला जा सका। DLS मेथड से भारत को 30 रन से विजयी घोषित किया गया। जब बारिश के कारण मैच रोका गया था, तब मलेशिया 5.2 ओवर में 16 रन की बना सकी थी। इस दौरान मलेशिया के दो विकेट भी गिर गए थे। जिसके बाद भारत को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत विजय घोषित किया गया था। 

    वहीं, मेघना के अलावा शेफाली वर्मा ने 46 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने 19 गेंद में 33 रन की तूफानी पैर खली। मलेशिया की तरफ से कप्तान दुराईसिंघम और नूर दानिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस मैच में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। हालांकि एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से ऋचा घोष भारत की पारी संभाली हुई थीं। 

    बता दें कि, महिला टी20 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था। जहां, भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से मात दी थी। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, आगामी 7 अक्टूबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है।