Ollie Pope IND vs ENG 1st Test
ओली पोप (PIC Credit: Social media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs ENG 1st Test) हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच का आज यानी 28 जनवरी को चौथा दिन है। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने मजबूत स्थिति बनाकर भारत के सामने रख दी है। पहली पारी में इंग्लैंड भले ही 246 रन पर सिमट गई। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओली पोप (Ollie Pop) ने अकेले ही 196 रनों की पारी खेल डाली। जिसके बदौलत इंग्लैंड भारत को रन का 231 टारगेट देने में कामयाब हो पाई। इस दौरान भले ही पोप अपने दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket)  इतिहास की बेहतरीन पारियों में से एक खेलने में कामयाब रहे। 

दूसरी पारी में पोप ने 278 गेंद की पारी में 21 चौके लगाये। इस दौरान उन्होंने 196 रन बनाए। पोप के बल्ले से निकली ये पारी ऐतिहासिक है। दुनिया में ऐसे बहुत की कम बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत की जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में इतना बड़ा स्कोर बनाया है। हालांकि लंच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया। 

भारत में मेहमान बल्लेबाजों द्वारा दूसरी पारी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 232*एंडी फ्लावर नागपुर 2000
  • 225 ब्रेंडन मैकुलम हैदराबाद 2010
  • 198 गारफील्ड सोबर्स कानपुर 1958
  • 196 ओली पोप हैदराबाद 2024
  • 188*सईद अनवर कोलकाता 1999

वहीं भारत में इंग्लैंड प्लेयर द्वारा दूसरी पारी में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी ओली पोप बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के नाम था। जिन्होंने 176 रन की बड़ी पारी अहमदाबाद में साल 2012 में खेली थी। ये वो ही साल है, जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया को भारत में ही हराया था। उसके बाद से इंग्लैंड को अब तक भारत में सिर्फ शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 

भारत में ENG प्लेयर द्वारा उच्चतम टेस्ट स्कोर (दूसरी पारी)

  • 196 – हैदराबाद में ओली पोप (2024)*
  • 176 – अहमदाबाद में एलिस्टेयर कुक (2012)
  • 172 – कानपुर में केन बैरिंगटन (1961)

पहली पारी में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दमदार वापसी कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी के दौरान 190 रन की लीड दी थी। जिसके बाद खुद अकेले ओली पोप ने 196 रन बना लिए। इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान भारत के दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के नाम है, जिन्होंने 274 की लीड मिलने के बाद खुद अकेले 281 रन बनाए। उन्होंने साल 2001 में यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।   

पहली पारी में सर्वाधिक घाटा, दूसरी पारी में किसी एक बल्लेबाज द्वारा आउटस्कोर

  • 274 वीवीएस लक्ष्मण (281) बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
  • 246 बी मैकुलम (302) बनाम इंड वेलिंगटन 2014
  • 230 डी एमिस (262*) बनाम वेस्टइंडीज किंग्स्टन 1974
  • 227 ए फ्लावर (232*) बनाम भारत नागपुर 2000
  • 221 ए कुक (235*) बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 2010
  • 210 जी किर्त्सन (275) बनाम इंग्लैंड डरबन 1999
  • 190 ओली पोप (196) बनाम भारत हैदराबाद 2024

जानकारी के लिए बता दें कि भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, उन्होंने चार विकेट झटके। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए और रविंद्र जडेजा ने दो विकेट हासिल किए। उसके बाद अब भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक, कप्तान रोहित शर्मा (39), यशस्वी जायसवाल (15) और शुभमन गिल (0) वापस पवेलियन लौट गए हैं।