Indian cricketer irfan-pathan-slams-vistara-airlines-over-rude-behaviour-and-bad-experience

    Loading

    नयी दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज 27 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेला जाने वाला है। वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट कमेंट्री पैनल में भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) को शामिल किया गया। है। लेकिन, इरफ़ान पठान बुधवार को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो रहे थे, तब उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इरफ़ान ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की नाराजगी जताई है। 

    दरअसल, एशिया कप 2022 के लिए इरफ़ान पठान  (Irfan Pathan) अपने बीवी और बच्चों के साथ मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो रहे थे। लेेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर पर उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक बीवी और बच्चों के साथ खड़े रहना पड़ा। इस बात से इरफ़ान पठान काफी नाराज हो गए। 

    इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा,’ आज (बुधवार) मैं विस्तारा की फ्लाइट UK-201 से मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो रहा था। चेक इन काउंटर पर मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ। विस्तारा ने मेरी कन्फर्म टिकट में हेरफेर कर दी। इस समस्या के समाधान के लिए काउंटर पर मुझे करीब डेढ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मेरे साथ मेरी बीवी, ,एक आठ महीने के बच्चा और एक पांच साल का भी बच्चा था।’ 

    उन्होंने आगे लिखा, ‘ग्राउंड स्टाफ का व्यवहार भी काफी असभ्य था और वो काफी बहाने बना रहा था। मेरे अलावा कई और यात्रियों को इसी तरह की परेशानी काा सामना करना पड़ा। मैं संबंधित अथॉरिटी से यह अनुरोध करना चाहूंगा कि वो इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि किसी को भी दोबारा इस तरह की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।’