indian cricketer virat-kohli-becomes-highest-paid-asian-celebrity-on-instagram-rich-list-2022

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय सबसे ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिस वजह से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दी है। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो विराट का समर्थन कर रहे हैं। फ़िलहाल मैदान पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहे विराट कोहली सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। 

    विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट के तकरीबन 8.70 लाख रुपए लेते हैं। इसके साथ ही वह एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशिया के पहले स्पोर्ट्स पर्सनॉल्टी बन गए हैं।

    हाल ही में hopperhq ने साल 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विराट कोहली को  चार पायदान का फायदा हुआ है। पिछले साल कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के 5 करोड़ रुपए लेते थे, वहीं, वह 18वें पायदान पर थे। लेकिन, इस साल वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    वर्ल्ड स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी की बात करें तो, विराट कोहली (Virat Kohli) का नंबर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद आता है। रोनाल्डो एक पोस्ट के 19.17 करोड़ लेते हैं, वहीं मेस्सी के एक पोस्ट की कीमत 14।21 करोड़ रुपए हैं।

    hopperhq द्वारा जारी की गई लिस्ट में भारतीयों की बात करें तो विराट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम आता हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 3।38 करोड़ रुपए कमाती है और वह इस सूची में 27वें पायदान पर हैं।

    विराट के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ से भी अधिक फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नंबर 1 क्रिकेटर हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर एक पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दर्ज है। रोनाल्डो के 46.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, लियोनेल मेस्सी 35.1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं।